Lucknow News: वृद्ध महिला की हत्या और चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ में एक वृद्ध महिला की हत्या और उसके घर में चोरी के सुनियोजित मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता उत्तरी जोन की क्राइम टीम, सर्विलांस टीम और जानकीपुरम थाने की संयुक्त टीम को मिली है।

तीन दिसंबर को प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकीपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 74 वर्षीया बहन नीलिमा श्रीवास्तव की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। मामला गंभीर मानते हुए तुरंत मौके का निरीक्षण किया गया और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

आला अधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आज, पांच दिसंबर को, तीनों आरोपियों को सलीम तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र मिश्रा (50 वर्ष) पेशे से पुजारी, जो पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक घर में धार्मिक कार्य करता था। दीपक कुमार उर्फ दीपू (32 वर्ष) और सुशील कुमार (38 वर्ष) नौकर है। दीपक और सुशील उसी घर में नौकर थे जहां जितेंद्र पूजा-पाठ कराता था।

Lucknow Murder Arrest

पुलिस को दिए बयान में मुख्य आरोपी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि दीपक और सुशील ने ही उसे बूढ़ी महिला के पास सोना होने की जानकारी दी और चोरी का प्लान बनाया। दो दिसंबर की दोपहर को वह महिला के घर में छिप गया। रात में जब वह सो गईं, तो उसने चोरी शुरू की। इस दौरान महिला की नींद खुल गई और उन्होंने जितेंद्र को पहचान लिया। डर के मारे जितेंद्र ने उनका गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर से कुछ आभूषण और सामान चुराकर फरार हो गया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और चोरी के मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मजबूत सबूत जुटा रही है।

Also Read: 100 करोड़ से ज्यादा के होम लोन फ्रॉड का खुलासा, STF ने गिरोह के सरगना सहित 8 ठगों को दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.