CBI के हत्थे चढ़ा 20 हजार घूस लेते यूपी ग्रामीण बैंक का मैनेजर, चपरासी भी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, आजमगढ़ स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की दुर्वाषा शाखा के प्रबंधक श्रवण टंडन को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले बैंक के चपरासी विश्राम को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अहिरौला थाना क्षेत्र के ग्राम गहजी निवासी विशाल कुमार का किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन ₹2.25 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। जब वह लोन की पहली किस्त खाते से निकालने गए, तो शाखा प्रबंधक श्रवण टंडन ने चपरासी विश्राम के माध्यम से उनसे ₹25,000 की रिश्वत मांगी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आजमगढ़ में एक टीम भेजी। सीबीआई ने विशाल कुमार को एडवांस के तौर पर ₹20,000 रुपये शाखा प्रबंधक को देने भेजा। जैसे ही शाखा प्रबंधक ने रिश्वत की रकम ली, सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया और चपरासी विश्राम को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को रविवार को लखनऊ स्थित रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Also Read: अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों ने लगाया ‘इलाज में लापरवाही’ का गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.