दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ा पिकप बैन, आग में जलकर तीन की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: बुधवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जलकर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 131.5 के पास हुआ। यहां दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप वैन ने आगे चल रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के तुरंत बाद पिकअप में आग लग गई और वह पल भर में आग का गोला बन गया।

वाहन में सवार चार लोग आग की चपेट में आ गए। तीन लोगों को वाहन से निकाला गया तो वे जिंदा जल चुके थे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चौथे व्यक्ति, जो वाहन का चालक था, गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले रैणी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया। चालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान की है। मरने वालों में हरियाणा के बहादुरगढ़ के मोहित और मध्य प्रदेश के सागर के दीपेंद्र व पदम शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चालक हरियाणा के झज्जर के हन्नी हैं। पुलिस ने सभी के परिवार वालों को सूचना दे दी है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसे से पहले शायद कई वाहन आपस में टकराए हों, जिसके चलते यह बड़ी दुर्घटना हुई। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां सिर्फ जली हुई पिकअप पड़ी थी। कोई दूसरा वाहन घटनास्थल पर नहीं मिला। पुलिस टक्कर के सही कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Also Read: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 3 की मौत, 6 घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.