‘मनरेगा’ का नाम बदलने पर CWC बैठक में भड़के राहुल गांधी, बोले- देश में ‘वन मैन शो’ जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की शनिवार को हुई अहम बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) का नाम और स्वरूप बदलने के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘वन मैन शो’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह निर्णय कैबिनेट को विश्वास में लिए बिना सीधे पीएमओ (PMO) से लिया गया है।

‘मनरेगा’ अब ‘VB-G RAM G’: अधिकारों पर चोट का आरोप

हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-G RAM G बिल, 2025 पारित किया है। राहुल गांधी ने इस पर चिंता जताते हुए कहा मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीबों का कानूनी अधिकार था, जिसे अब कमजोर किया जा रहा है।

यह बिल राज्यों के अधिकारों को छीनकर केंद्र को असीमित शक्तियां देता है, जो हमारे संघीय ढांचे के खिलाफ है। राहुल ने आरोप लगाया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर सारा फायदा केवल तीन अरबपतियों को पहुंचाने की तैयारी है।

5 जनवरी से ‘MGNREGA बचाओ अभियान’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की कि सरकार के इस “जनविरोधी” कदम के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी 5 जनवरी से पूरे देश में ‘MGNREGA बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। बैठक में सोनिया गांधी सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे, जिन्होंने एक सुर में इस नए बिल का विरोध करने का संकल्प लिया।

संसद में भी हुआ था भारी हंगामा

ज्ञात हो कि संसद में इस बिल को पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सांसदों ने कॉपियां फाड़कर और सदन के वेल में घुसकर अपना विरोध दर्ज कराया था। कांग्रेस का मानना है कि ‘एम्प्लॉयमेंट गारंटी’ की मूल भावना को बदलकर सरकार गरीबों को न्यूनतम वेतन के हक से वंचित करना चाहती है।

Also Read: सेंगर के समर्थन में उतरे बृजभूषण सिंह, बोले- सजा दी तब ठीक था, अब सजा रुकी तो सवाल क्यों?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.