बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, जहर देने का भी आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश के सुनामगंज जिले में कट्टरपंथियों की बर्बरता का एक और शिकार जॉय महापात्रो नाम का हिंदू युवक बना है। परिवार का आरोप है कि जॉय को न केवल बेदर्दी से पीटा गया, बल्कि उसे जबरन जहर भी दिया गया, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जॉय महापात्रो पर हमलावरों ने अचानक धावा बोल दिया और उसकी जमकर पिटाई की। जब वह अधमरा हो गया, तो उसे जहर दे दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में सिलहेट मैग ओस्मानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
लगातार निशाने पर अल्पसंख्यक
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं। जॉय की हत्या इसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सुनामगंज में हुई इस हत्या के बाद इलाके के हिंदू परिवारों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर न्याय की मांग उठ रही है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है?
Also Read: BJP की ‘आइडियोलॉजी’ बनाम PDA के वोट, सपा अध्यक्ष ने वोटर लिस्ट को लेकर खोला मोर्चा

