Lucknow News: जनता दर्शन में CM योगी का संदेश, अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया पर कार्रवाई जारी रहेगी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमाफिया और दबंग तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन के दौरान कई फरियादी जमीन कब्जा, मारपीट और अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की शिकायत लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून और राजस्व से जुड़े मामलों में जनपद स्तर पर तेजी से सुनवाई कर निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रशासन, मंडल, रेंज और जोन स्तर के पुलिस अधिकारियों को दबंगों और भूमाफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से पीड़ित कुछ लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार जरूरतमंदों को इलाज के लिए भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल से इलाज का एस्टिमेट जल्द उपलब्ध कराएं, ताकि सरकार तत्काल आर्थिक मदद सुनिश्चित कर सके। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
जनता दर्शन के दौरान कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारते हुए उनका हालचाल जाना और चॉकलेट भी दी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि ठंड के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री के इस अपनत्वपूर्ण व्यवहार से अभिभावक भावुक दिखे और उन्होंने आभार व्यक्त किया।
जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर सरकार की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
Also Read: Lucknow News: UP AI एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन का भव्य आगाज, CM योगी रहे मौजूद
Get real time updates directly on you device, subscribe now.