तेज प्रताप के घर पहुंचे लालू यादव, चूड़ा-दही भोज के बहाने पिघली रिश्तों की बर्फ
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार की राजनीति और लालू परिवार से जुड़ी एक बड़ी और भावुक खबर सामने आ रही है। मकर संक्रांति के खास मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के घर चूड़ा-दही के भोज में शामिल होने पहुंचे। लंबे समय से चल रही कड़वाहट और विवादों के बीच पिता-पुत्र की इस मुलाकात ने बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
आपको बता दें कि यह मुलाकात बेहद खास है क्योंकि एक विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को राजद (RJD) और परिवार से अलग कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी बनाई और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव भी अपनी पार्टी के सिंबल पर लड़ा, हालांकि उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब लालू यादव अपने बेटे के घर पहुंचे हैं।
अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के दही-चूरा कार्यक्रम में लालू यादव पहुंचे!#Bihar #MakarSankranti2026 pic.twitter.com/1syUVnupHD
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) January 14, 2026
तेज प्रताप ने खुद जाकर दिया था न्योता
रिश्तों में आई इस नरमी की शुरुआत कल ही हो गई थी। तेज प्रताप ने 13 जनवरी को खुद 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) जाकर अपने पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। तेज प्रताप ने अपनी भतीजी कात्यायनी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा था कि परिवार के साथ बिताया गया वह पल उनके लिए बेहद अद्भुत था। उन्होंने वहीं अपने पिता को दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण दिया था।
दिग्गज मेहमानों का लगा जमावड़ा
तेज प्रताप के आवास पर आयोजित इस ऐतिहासिक भोज में केवल परिवार ही नहीं, बल्कि कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी इस भोज का हिस्सा बने। तेज प्रताप के मामा साधु यादव और प्रभुनाथ यादव भी भांजे के घर पहुंचे। हालांकि, जब साधु यादव पहुंचे, तब तक लालू यादव वहां से निकल चुके थे।
Also Read: Prayagraj News: तालाब में डूबने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

