मदरसा सीलिंग पर हाईकोर्ट के फैसले का मायावती ने किया स्वागत, बोलीं- अफसरों की मनमानी के कारण हो रही ऐसी घटनाएं

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने श्रावस्ती के एक मदरसे को सील किए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में सीधे तौर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए सरकार को नसीहत भी दी है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हाईकोर्ट का यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण और समय के अनुकूल है। उन्होंने कोर्ट के उस निर्देश की सराहना की, जिसमें श्रावस्ती के मदरसे पर लगी सील को 24 घंटे के भीतर हटाने का आदेश दिया गया है।

बसपा प्रमुख ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा, संभवतः कोई भी सरकार नीतिगत तौर पर प्राइवेट मदरसों के विरुद्ध नहीं है, बल्कि जिला स्तर पर अधिकारियों की मनमानी का ही यह परिणाम है कि ऐसी अप्रिय खबरें आती रहती हैं। सरकार को अधिकारियों की इस मनमानी पर उचित संज्ञान लेना चाहिए।

संसद और विधानसभा सत्रों के घटते समय पर जताई चिंता

मदरसा विवाद के अलावा, मायावती ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं (संसद और विधानसभा) के कामकाज के गिरते स्तर पर भी अपनी राय रखी। लखनऊ में चल रहे 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सत्रों की अवधि लगातार कम होना और हंगामे के कारण कार्यवाही का स्थगित होना गंभीर चिंता का विषय है।

Also Read: ‘सरकार ने ओढ़ा है धर्म का आडंबर, हमें डरना नहीं…’, रायबरेली में राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.