“आज भी 73 करोड़ लोग बिजली से वंचित”, Hardeep Singh Puri का बड़ा दावा

Sandesh Wahak Digital Desk: गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 का शुभारंभ हो गया है। यहां केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने उद्घाटन समारोह और स्वागत भाषण के दौरान ग्लोबल एनर्जी सेक्टर में भारत की बढ़ती अहमियत को रेखांकित किया। उन्होंने भारत ऊर्जा सप्ताह को एक ऐसे वैश्विक मंच के रूप में बताया, जो तेजी से विकसित हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संवाद के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

IEW को बताया अहम अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा मंच

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह का यह चौथा संस्करण वर्ष का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि IEW 2026 ऊर्जा संवाद और सहयोग के लिए दुनिया के सबसे अहम सम्मेलनों में से एक बन चुका है। इस साल के आयोजन में 75 हजार से अधिक ऊर्जा क्षेत्र के पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं और 700 से ज्यादा कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोवा में हुए पिछले आयोजन की तुलना में इस बार भागीदारी कहीं अधिक है।

वैश्विक भागीदारी से बढ़ी अहमियत

वहीं भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 में 10 देशों के पवेलियन लगाए गए हैं और 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे हैं। हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा कि ऊर्जा केवल विकास का साधन नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्थाओं को सुरक्षित करने और जीवन को समृद्ध बनाने में भी इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में अब भी ऊर्जा तक समान पहुंच एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

ऊर्जा पहुंच को लेकर गंभीर चुनौतियां

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने बताया कि आज भी करीब 73 करोड़ लोग बिजली से वंचित हैं। इसके साथ ही लगभग दो अरब लोग खाना पकाने के हानिकारक तरीकों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत ऊर्जा सप्ताह जैसे मंच ऊर्जा समाधान और सहयोग को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

Also Read: Bareilly News: अलंकार अग्निहोत्री को लेकर बड़ा खुलासा, निलंबित होते ही की थी माता प्रसाद पाण्‍डेय से बातचीत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.