High BP का संकेत हो सकता है गर्दन और सिर के पीछे का दर्द

Sandesh Wahak Digital Desk: आजकल तनाव और व्यस्त जीवनशैली के कारण बड़ी संख्या में लोग गर्दन और सिर के पीछे दर्द की शिकायत कर रहे हैं। यह दर्द अक्सर सामान्य थकान, ज्यादा काम या नींद की कमी से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन कई बार इसे नजरअंदाज करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह दर्द कभी अचानक शुरू होता है तो कभी धीरे धीरे बढ़ता चला जाता है। कई लोग इसे मांसपेशियों की थकान मानकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि कुछ मामलों में यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या जैसे High BP की ओर इशारा करता है।

High BP से जुड़ा दर्द क्या कहता है

अगर गर्दन और सिर के पीछे दर्द बार बार हो रहा है या लंबे समय तक बना रहता है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। सही समय पर जानकारी और जांच से गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। खासतौर पर यह जानना जरूरी हो जाता है कि यह दर्द सामान्य है या फिर किसी बड़ी परेशानी का संकेत है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह दर्द High BP से जुड़ा हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार गर्दन और सिर के पीछे होने वाला दर्द कभी कभी हाई ब्लड प्रेशर (High BP) का संकेत हो सकता है। जब ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है, तो खून की नसों पर दबाव बढ़ने लगता है, जिससे सिर और गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द अक्सर धीरे धीरे बढ़ता है और लंबे समय तक बना रह सकता है। कुछ लोगों को यह दर्द सुबह के समय या तनाव की स्थिति में ज्यादा महसूस होता है।

किन लक्षणों पर रखें नजर

हालांकि हर बार गर्दन और सिर के पीछे होने वाला दर्द High BP का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर यह दर्द बार बार हो रहा है और इसके साथ चक्कर आना, थकान महसूस होना या दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और सही देखभाल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सकता है।

दरअसल हाई ब्लड प्रेशर (High BP) के कारण केवल गर्दन और सिर के पीछे दर्द ही नहीं होता, बल्कि इसके साथ कई अन्य लक्षण भी सामने आ सकते हैं। इसमें सिर घूमना, धड़कन तेज होना, लगातार थकान महसूस होना और धुंधला दिखाई देना शामिल है। कुछ लोगों को चक्कर आने या हल्का सा घूमने जैसा भी महसूस हो सकता है। लंबे समय तक High BP रहने पर याददाश्त पर असर पड़ सकता है और आंखों में धुंधलापन या तेज रोशनी से परेशानी भी हो सकती है।

समय रहते सावधानी क्यों जरूरी

जानकर मानते हैं कि, अगर High BP से जुड़े लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए गर्दन और सिर के पीछे होने वाले दर्द को हल्के में लेने के बजाय इसके कारणों को समझना और जरूरत पड़ने पर जांच कराना बेहद जरूरी है। सही समय पर सतर्कता ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी बन सकती है।

 

Also Read: स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा पर वार, बोले- ‘सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे’ वाली राजनीति कर रही सरकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.