विदेश मंत्री जयशंकर ने फिलिस्तीनी समकक्ष से की मुलाकात, गाजा शांति और द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत की राजधानी नई दिल्ली इन दिनों अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद्र बनी हुई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को फिलिस्तीन की विदेश मामलों की मंत्री वर्सेन अघाबेकियन शाहिन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत शनिवार को दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्री बैठक (IAFMM) की मेजबानी करने जा रहा है।
मुलाकात के बाद एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच गाजा शांति योजना और क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर विस्तृत बातचीत हुई। जयशंकर ने कहा, हमने अपने विकास सहयोग की समीक्षा की और इसे और मजबूत करने के लिए नई पहलों पर सहमति जताई है। भारत लंबे समय से फिलिस्तीन में बुनियादी ढांचे और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग करता रहा है।
10 साल का लंबा इंतजार खत्म
भारत और अरब लीग के बीच यह विदेश मंत्री स्तर की दूसरी बैठक (IAFMM) पूरे एक दशक बाद हो रही है।
पहली बैठक: 2016 में बहरीन में हुई थी।
साझेदारी: भारत और अरब लीग के बीच सहयोग की औपचारिक शुरुआत 2002 में एक समझौते (MoU) के जरिए हुई थी।
खास मेहमान: इस बैठक की सह-मेजबानी भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कर रहे हैं, जिसमें अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और महासचिव शिरकत करेंगे।
Also Read: Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 14 लाख की लूट में शामिल मोहसिन और शाकिब अंडा गिरफ्तार

