साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाएगी SIT, आखिरी वक्त में लगे इंजेक्शन का खुलेगा राज
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने एक बड़ा कदम उठाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए 9 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम की कमान एसीपी छवि शर्मा को सौंपी गई है।
पुलिस की जांच का सबसे अहम बिंदु वह इंजेक्शन है, जो मौत से कुछ ही सेकंड पहले साध्वी को लगाया गया था। पुलिस ने उस कंपाउंडर देवी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसने कथित तौर पर यह इंजेक्शन लगाया था।
सवाल: क्या वह इंजेक्शन किसी डॉक्टर की सलाह पर दिया गया था?
सवाल: इंजेक्शन में कौन सी दवा थी और क्या वही मौत का कारण बनी? पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

SIT खंगाल रही है आश्रम का कोना-कोना
एसीपी छवि शर्मा के नेतृत्व वाली टीम पाल रोड स्थित ‘साधना कुटीर’ आश्रम के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों को जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस मामले में किसी बड़ी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच टीम साध्वी के पिता और आश्रम से जुड़े अन्य सदस्यों से भी पूछताछ करेगी।
Also Read: अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर Alia Bhatt ने किया बड़ा खुलासा

