सुनेत्रा पवार ने ली महाराष्ट्र की डिप्टी CM पद की शपथ
Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र की सियासत में शनिवार का दिन बेहद खास रहा। राजभवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित सत्ता पक्ष के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण से पहले हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका छगन भुजबल सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने पुरजोर समर्थन किया।
अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार कुछ मिनटों में महाराष्ट्र को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी
pic.twitter.com/IzGpJffV9L— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) January 31, 2026
विलय की खबरों पर लगा विराम
सुनेत्रा पवार की इस ताजपोशी के साथ ही शरद पवार और अजित पवार के गुटों के बीच विलय (Merge) की चल रही चर्चाएं अब ठंडी पड़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से महाविकास अघाड़ी और शरद पवार गुट की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि दोनों गुटों के बीच बातचीत फाइनल हो चुकी है और जल्द ही विलय की घोषणा हो सकती है। लेकिन अजित पवार गुट ने सुनेत्रा पवार को आगे कर यह साफ कर दिया है कि वे अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेंगे।
सुनेत्रा पवार दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। अब प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनकर उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक मील का पत्थर स्थापित किया है।

