AI की रेस में चीन से बहुत आगे है अमेरिका, ट्रंप बोले- मैंने कभी ChatGPT इस्तेमाल नहीं किया, पर इसकी ताकत जानता हूँ
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तकनीक और वैश्विक दबदबे को लेकर अपना विजन साझा किया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने एआई (AI) को भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने बड़े गर्व से कहा कि अमेरिका इस समय एआई की दौड़ में न केवल चीन से, बल्कि पूरी दुनिया से काफी आगे निकल चुका है।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी चैटजीपीटी या क्लाउड (Claude) जैसे एआई इंटरफेस का इस्तेमाल किया है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, सच कहूँ तो मैंने कभी इनका इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन मुझे इसके बारे में सब कुछ पता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण तकनीक है। उनका मानना है कि किसी तकनीक को चलाने से ज्यादा जरूरी उसकी रणनीतिक गहराई को समझना है।
एआई के कारण होने वाली छंटनी (Layoffs) के डर पर ट्रंप ने इतिहास का हवाला देते हुए लोगों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, जब इंटरनेट आया था, तब भी कहा गया था कि नौकरियां खत्म हो जाएंगी। रोबोट्स के लिए भी यही कहा गया। लेकिन सच यह है कि अगर आप स्मार्ट हैं और वक्त के साथ बदलते हैं, तो आप अंत में बहुत अच्छा करते हैं।
ट्रंप ने एक खास बात यह बताई कि एआई के विस्तार के लिए भारी मात्रा में बिजली की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में एआई और ऑटोमोबाइल कंपनियां बड़ी फैक्ट्रियां लगा रही हैं। उनकी योजना यह है कि ये नई फैक्ट्रियां अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा करें, ताकि देश के संसाधनों पर बोझ न पड़े।
Also Read: संभल में टैक्स विभाग की रेड, ज्वैलर के पास मिली 33 करोड़ की ‘बिना हिसाब’ वाली ज्वैलरी

