एक साल में 377 Planes में बार-बार आईं खराबियां, तकनीकी खराबियों पर सरकार का जवाब
Sandesh Wahak Digital Desk: देश के विमानों (Planes) में तकनीकी खराबियों को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्थिति स्पष्ट की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक 377 विमानों में बार-बार तकनीकी खराबियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि ये विमान देश की अलग-अलग नियमित एयरलाइनों से जुड़े हैं।
रियल-टाइम ट्रैक होगी Planes की जांच प्रक्रिया
सरकार ने Planes के तकनीकी स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, पहले 2022 में DGCA में तकनीकी पदों की संख्या 637 थी। भविष्य में स्टाफ की कमी न हो, इसके लिए विभाग का पुनर्गठन किया गया है और अब तकनीकी पदों की संख्या बढ़ाकर 1063 कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इससे भविष्य की जरूरतों को पूरा करने और रेगुलेटरी निगरानी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विमानों (Planes) की जांच और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए DGCA ने 7 जुलाई 2025 को नया सर्कुलर जारी किया था। इसके तहत अब निगरानी, कमियों की रिपोर्ट यानी CA-2001 और कार्रवाई से जुड़े सभी काम eCA पोर्टल के जरिए किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे विमानों की जांच और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा।
सर्विलांस बढ़ाने के लिए बिना प्लान के किए गए निरीक्षण
DGCA ने एयरलाइनों की निगरानी के लिए कई बिना प्लान वाले सर्विलांस उपाय भी किए हैं। इसमें 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट सर्विलांस चेक शामिल हैं। इनका उद्देश्य बिना किसी पूर्व सूचना के एयरलाइन के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के तरीकों की निगरानी करना रहा है। सरकार ने माना है कि मैनपावर की कमी को देखते हुए तकनीकी पदों की संख्या में काफी बढ़ोतरी की गई है ताकि निगरानी व्यवस्था और मजबूत हो सके।
सरकार ने रियल-टाइम मॉनिटरिंग और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी है। DGCA ने स्पष्ट किया है कि सभी सर्विलांस गतिविधियों के लिए eGCA पोर्टल का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। इस पोर्टल का इस्तेमाल कमी रिपोर्टिंग फॉर्म CA-2001 जारी करने और बंद करने के साथ-साथ प्रवर्तन आदेशों के लिए भी किया जाएगा।
सिंगरौली एयरपोर्ट से उड़ानों को लेकर भी स्थिति साफ
सरकार ने विंटर शेड्यूल 2025 का हवाला देते हुए बताया कि फिलहाल कोई भी घरेलू एयरलाइन सिंगरौली एयरपोर्ट से या वहां के लिए नियमित उड़ान चलाने का प्रस्ताव नहीं दे रही है। इससे साफ है कि वर्तमान में उस एयरपोर्ट से Planes के नियमित उड़ान सेवाओं की योजना नहीं है।

