पतले लोगों में भी बढ़ रहा Fatty Liver का खतरा
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर कोई व्यक्ति पतला है और उसका वजन भी नॉर्मल है, तो यह जरूरी नहीं है कि उसे फैटी लिवर (Fatty Live) की बीमारी नहीं होगी। अब बड़ी संख्या में ऐसे लोगों में भी फैटी लिवर (Fatty Live) की समस्या सामने आ रही है। मेडिकल की भाषा में इसे लीन लिवर डिजीज कहा जाता है। ऐसे लोग जिनके पेट के आसपास चर्बी नहीं है और जो शराब नहीं पीते या बहुत कम पीते हैं, उनमें भी फैटी लिवर की समस्या देखी जा रही है।
क्या होती है लीन लिवर डिजीज?
लीन लिवर डिजीज उस स्थिति को कहा जाता है जब व्यक्ति का लिवर फैटी हो जाता है यानी ग्रेड 1 या 2 फैटी लिवर हो जाता है, जबकि व्यक्ति शराब नहीं पीता या बहुत कम पीता है। यह बीमारी उन लोगों में देखी जा रही है जिनका BMI नॉर्मल होता है।
क्या है पतले लोगों में Fatty Liver की वजह?
जानकर मानते हैं कि कई बार शरीर बाहर से पतला दिखता है, लेकिन अंदरूनी फैट लिवर (Fatty Live) पर जमा हो रहा होता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब होने लगता है। जरूरी नहीं है कि शरीर पर ज्यादा फैट दिखे तभी लिवर फैटी हो। अब पतले लोगों में भी यह बीमारी काफी देखी जा रही है।
दरअसल पतले लोगों में फैटी लिवर (Fatty Live) के कई कारण बताए जा रहे हैं। कई लोगों में पेट के अंदर फैट जमा हो जाता है जो बाहर से दिखाई नहीं देता। ज्यादा मीठा खाना भी इसका एक बड़ा कारण माना जा रहा है। फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी इस बीमारी को बढ़ा रही है। कुछ मामलों में जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार होते हैं। कई बार वजन थोड़ा बढ़ता है लेकिन BMI नॉर्मल ही बना रहता है।
पतले लोगों में भी उतना ही खतरनाक Fatty Live
दरअसल फैटी लिवर (Fatty Live) मोटे और पतले दोनों लोगों के लिए नुकसानदायक है। कई मामलों में पतले मरीजों में लिवर डैमेज तेजी से बढ़ता देखा गया है। इसकी वजह यह भी है कि अक्सर माना जाता है कि पतले लोगों को फैटी लिवर नहीं होता, जिससे इलाज में देरी हो जाती है। कई मामलों में फैटी लिवर आगे चलकर लिवर सिरोसिस का खतरा भी बढ़ा सकता है।
वहीं फैटी लिवर (Fatty Live) के कुछ आम लक्षण बताए गए हैं। इसमें पेट में लगातार दर्द होना शामिल है। बार बार थकान और कमजोरी महसूस होना भी इसका संकेत हो सकता है। अपच की समस्या और उल्टी या मितली की शिकायत भी इसके लक्षणों में शामिल हैं।
सही लाइफस्टाइल से किया जा सकता है बचाव
डॉक्टरों के अनुसार फैटी लिवर (Fatty Live) से बचाव के लिए रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है। मीठा कम खाना चाहिए। अगर पेट में दर्द या अपच जैसी समस्या हो तो अल्ट्रासाउंड जांच करानी चाहिए। साथ ही खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
Also Read: साउथ एक्ट्रेस अंजू कृष्णा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 8 लोग पुलिस कस्टडी में

