Siddharthnagar News: मामूली टक्कर बनी हत्या का कारण, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचे 4 आरोपी

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक मर्डर केस का खुलासा करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल यह घटना 7 फरवरी 2026 की सुबह थाना खेसरहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनुहिया बुजुर्ग के दक्षिण बाग में हुई थी।

मामूली टक्कर बानी हत्या का कारण

यहां अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम में थानाध्यक्ष खेसरहा अनुप कुमार मिश्रा और सर्विलांस की टीम शामिल थी। 7 फरवरी की सुबह ग्राम बनुहिया बुजुर्ग के दक्षिण बाग में मनोज कुमार पुत्र स्व० दयाराम की निर्मम हत्या कर दी गई थी। शव की शिनाख्त मनोज कुमार के रूप में हुई और घटना की सूचना मृतक के परिजन श्रीमती सुमित्रा देवी द्वारा थाना खेसरहा पर लिखित तहरीर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण पहले की हुई कहासुनी थी। लगभग 20-22 दिन पहले हरिओम नामक अभियुक्त, जो बेलौहा से घर लौट रहा था, कलावती को इलाहाबाद छोड़कर आया। उसी समय मनोज कुमार के ई-रिक्शा ने हरिओम को टक्कर मार दी, जिससे मनोज और हरिओम के बीच कहासुनी हो गई। इस रंजिश के चलते हरिओम ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों सहित योजना बनाई। हरिओम ने अपने पिता अनिल यादव और भाई सुजीत यादव को मुंबई से बुलाकर 7 फरवरी 2026 को मनोज की हत्या की नियत से हमला किया। मनोज कुमार पर गहरा वार किया गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

Siddharthnagar News: मामूली टक्कर बनी हत्या का कारण, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचे 4 आरोपी

आरोपियों की निशानदेही पर हुई बरामदी

जिसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने उच्चकोटि की पतारसी और वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें अनिल यादव पुत्र गोल्हई, चैतू यादव पुत्र चिनक यादव, सुजीत यादव पुत्र अनिल यादव और कलावती पत्नी अनिल यादव शामिल हैं। वहीं इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला और मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खेसरहा अनुप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल रामकिशुन, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अजीत कुमार, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर, थाना खेसरहा, कांस्टेबल अनिल कुमार, म0का0 संगीता देवी और प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौहान सहित पूरी टीम शामिल रही। माना जा रहा है कि, इस कार्रवाई के बाद थाना खेसरहा और आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर जनमानस में भरोसा बढ़ा है और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

 

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: बजट सत्र में सरकार को घेरेंगे समाजवादी पार्टी के विधायक: अखिलेश यादव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.