T20 World Cup 2026 पर बांग्लादेश का यू-टर्न, 20 दिन में बदला रुख

Sandesh Wahak Digital Desk: T20 World Cup 2026 से बाहर होने के फैसले को लेकर बांग्लादेश ने 20 दिन के भीतर अपना रुख बदल लिया है।

10 फरवरी को दिए ताजा बयान में बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरूल ने कहा कि वर्ल्ड कप से हटने का फैसला सरकार का नहीं, बल्कि पूरी तरह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों का था।

यह बयान 22 जनवरी को दिए गए उनके पुराने बयान से बिल्कुल उलट है।

22 जनवरी का बयान

22 जनवरी को आसिफ नजरूल ने कहा था कि T20 World Cup 2026 से हटने का फैसला सरकार ने लिया है। उस दिन खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद लिट्टन दास ने दावा किया था कि खिलाड़ियों को इस फैसले से जुड़ी किसी भी चर्चा में शामिल नहीं किया गया।

वहीं, आसिफ नजरूल ने पत्रकारों से कहा था कि बैठक का उद्देश्य खिलाड़ियों को सरकार के फैसले की जानकारी देना था और उन्हें इसके पीछे के कारण समझाना था।

10 फरवरी का बदला हुआ रुख

हालांकि, 10 फरवरी को दिए बयान में आसिफ नजरूल ने कहा कि यह निर्णय सरकार का नहीं, बल्कि BCB और खिलाड़ियों का था। उन्होंने कहा कि देश की गरिमा और क्रिकेट को बचाने के लिए खिलाड़ियों और बोर्ड ने यह “बलिदान” दिया।

इसके साथ ही आसिफ नजरूल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के रवैये की सराहना की। उन्होंने कहा कि T20 World Cup 2026 से हटने के बावजूद ICC ने बांग्लादेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया और यह भरोसा दिया कि देश को भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी मिलती रहेगी।

Also Read: BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल, 30 खिलाड़ियों की सूची जारी, विराट-रोहित पर गिरी गाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.