Low Stomach Acid हो सकता है Acidity की समस्या का छिपा कारण

Sandesh Wahak Digital Desk: कई लोगों को अक्सर एसिडिटी (Acidity), गैस और सीने में जलन की समस्या बनी रहती है। आमतौर पर इसे ज्यादा मिर्च मसाले या ओवरईटिंग से जोड़ दिया जाता है, लेकिन हर बार वजह यही नहीं होती। कुछ मामलों में इसके पीछे लो स्टमक एसिड (Low Stomach Acid) भी एक कारण हो सकता है। लो स्टमक एसिड (Low Stomach Acid) का अर्थ है पेट में बनने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा का सामान्य से कम हो जाना। यह एसिड भोजन को तोड़ने, प्रोटीन पचाने और जरूरी पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

क्यों कम हो जाता है पेट का एसिड स्तर

उम्र बढ़ने, लंबे समय तक एंटासिड दवाओं के सेवन, अत्यधिक तनाव, पोषण की कमी, जिंक या विटामिन बी12 की कमी और अनियमित खानपान जैसी स्थितियों में पेट का एसिड स्तर कम (Low Stomach Acid) हो सकता है। जब पेट में एसिड पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता, तो पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है और शरीर को जरूरी पोषण मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। यह स्थिति धीरे धीरे कई पाचन संबंधी लक्षणों को जन्म दे सकती है।

Low Stomach Acid होने पर भी क्यों होती है एसिडिटी?

दरअसल जब पेट में एसिड की मात्रा कम (Low Stomach Acid) हो जाती है, तो भोजन सही तरह से टूट और पच नहीं पाता। अधपचा भोजन पेट में अधिक समय तक ठहर सकता है, जिससे गैस बनने लगती है और पेट में दबाव बढ़ता है। इस दबाव की वजह से पेट का खाना और एसिड ऊपर गले की नली की तरफ आने लगता है। यही स्थिति सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।

कई बार व्यक्ति को लगता है कि उसके पेट में बहुत ज्यादा एसिड बन रहा है, जबकि एसिड की कमी के कारण पाचन बाधित हो रहा होता है। लंबे समय तक यह समस्या बनी रहने पर पेट में असहजता, भारीपन और बार बार डकार आना भी आम हो जाता है। इसलिए लक्षणों को समझकर सही कारण की पहचान करना जरूरी होता है, ताकि बार बार दवा लेने के बजाय सही समाधान मिल सके।

अन्य कारण भी बढ़ा सकती हैं समस्या

दरअसल एसिडिटी के पीछे सिर्फ लो स्टमक एसिड (Low Stomach Acid) ही जिम्मेदार नहीं होता। अनियमित समय पर खाना, बहुत ज्यादा चाय कॉफी या कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन, तला भुना और प्रोसेस्ड फूड, देर रात तक जागना और लगातार तनाव भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

लंबे समय तक खाली पेट रहना या अचानक बहुत ज्यादा खाना भी पेट पर असर डालता है। धूम्रपान और शराब का सेवन पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है। कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट और हॉर्मोनल बदलाव भी एसिडिटी की शिकायत बढ़ा सकते हैं।

कैसे किया जा सकता है बचाव?

दरसल एसिडिटी (Low Stomach Acid) से बचाव के लिए नियमित और संतुलित डाइट लेना जरूरी है। एक साथ ज्यादा खाने के बजाय कम मात्रा में कई बार भोजन करना फायदेमंद हो सकता है। तला भुना और अत्यधिक मसालेदार खाना सीमित रखना चाहिए। खाने के तुरंत बाद लेटने से बचना चाहिए और कम से कम 30 मिनट टहलना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और तनाव कम करने के लिए योग या ध्यान अपनाना भी फायदेमंद हो सकता है। अगर यह समस्या बार बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराना जरूरी होता है।

 

Also Read: Rampur News: वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, जिला पंचायत का बाबू बना ‘कातिल’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.