Pratapgarh News: चलती कार पर गिरा हाईमास्ट लाइट का पोल, सपा नेता की मौके पर ही मौत
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में रविवार को एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। बाबूगंज बाजार के पास एक पेट्रोल पंप पर हाईमास्ट लाइट लगाने का काम चल रहा था, तभी अचानक एक भारी-भरकम पोल अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। इस हादसे में कार सवार समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाबूगंज निवासी सपा नेता लाल बहादुर यादव रविवार दोपहर अपनी कार से शहर की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने पहुँची, ठीक उसी वक्त वहाँ हाईमास्ट लाइट का पोल खड़ा किया जा रहा था। पोल अचानक असंतुलित हुआ और सीधे लाल बहादुर की कार के ऊपर जा गिरा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और अंदर बैठे लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाल बहादुर को कार से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से अंतू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। लेकिन बदकिस्मती से डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सपा नेता लाल बहादुर यादव की क्रेटा कार पर अचानक हाईमास्ट पोल गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। #pratapgarh #spleader pic.twitter.com/DV3SfF0ueJ
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) February 15, 2026
इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे लापरवाही के कारण एक बड़ा पोल चलती कार पर गिरता है। प्रतापगढ़ पुलिस ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पोल खड़ा करने में इस्तेमाल हो रहे हाइड्रा और क्रेन को अपनी हिरासत में ले लिया है।
Also Read: राजकोट में रेलवे पुल से टकराकर कार के हुए दो टुकड़े, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

