Election Commission of India का पश्चिम बंगाल में सख्त एक्शन, 7 अफसर सस्पेंड

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल में अफसरों की मनमानी पर शिकंजा कसते हुए भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सात अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान इन अफसरों द्वारा लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद आयोग ने यह कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य कई अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। पश्चिम बंगाल में कुछ ही सप्ताह बाद चुनाव की घोषणा होने की संभावना को देखते हुए आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में यह बड़ा कदम उठाया गया है।

SIR के दौरान लापरवाही का आरोप

चुनाव आयोग (Election Commission of India) के अनुसार पश्चिम बंगाल के इन सात अफसरों ने अपने अधिकारों का गलत उपयोग किया। आयोग का कहना है कि इन अफसरों ने आरपी एक्ट 1950 की धारा 13CC का उल्लंघन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अपने काम में लापरवाही बरती और अपनी ड्यूटी ठीक तरीके से नहीं निभाई। आयोग के मुताबिक पूरी प्रक्रिया के दौरान कानूनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल भी सामने आया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ही सातों अफसरों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया।

चीफ सेक्रेटरी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

यहां चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को विशेष निर्देश देते हुए कहा है कि जिन अफसरों को सस्पेंड किया गया है उनके खिलाफ बिना देरी के अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। आयोग ने कहा है कि संबंधित कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी द्वारा यह कार्रवाई की जाए और इसकी जानकारी जल्द से जल्द आयोग को दी जाए।

अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े अफसरों पर कार्रवाई

दरअसल Election Commission of India द्वारा सस्पेंड किए गए अफसरों में 56 समसेरगंज विधानसभा सीट से जुड़े एईआरओ डॉ. सेफौर रहमान, फरक्का के रेवेन्यू ऑफिसर और 55 फरक्का विधानसभा सीट से जुड़े एईआरओ नीतीश दास, मयनागुड़ी डेवलपमेंट ब्लॉक की महिला विकास अधिकारी और 16 मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी एईआरओ दलिया रे चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा सुती ब्लॉक के एडीए और 57 सुती विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एईआरओ एसके मुर्शिद आलम, 139 कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जेटी बीडीओ एफईओ सत्यजीत दास और एईआरओ जॉयदीप कुंडू तथा 229 डेबरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जेटी बीडीओ और एईआरओ देबाशीष बिस्वास पर भी कार्रवाई की गई है।

 

Also Read: Land for Job Case में लालू यादव और राबड़ी देवी ने खुद को बताया निर्दोष, करेंगे मुकदमे का सामना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.