अधिक गुस्से से बढ़ सकता है Heart Attack का खतरा
Sandesh Wahak Digital Desk: हार्ट अटैक (Heart Attack) आने के कई कारण होते हैं, लेकिन हाल की रिसर्च में यह सामने आया है कि बार-बार गुस्सा आना दिल की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था Johns Hopkins University की रिसर्च में पाया गया कि अचानक गुस्सा आने के बाद के दो घंटों के भीतर हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा लगभग पांच गुना तक बढ़ सकता है।
वहीं 2014 में प्रकाशित एक रिसर्च, जो European Heart Journal में छपी थी, उसके अनुसार गुस्सा जितना ज्यादा और जितनी बार आता है, उतना ही हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है।
पुरुषों में ज्यादा दिखा खतरा
दरअसल इस रिसर्च में यह भी सामने आया कि जिन पुरुषों को ज्यादा गुस्सा आता है, उनमें बिना पहले से हार्ट (Heart Attack) बीमारी होने के भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। अचानक तेज गुस्सा आने से शरीर पर गंभीर असर पड़ता है और यही स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
इस रिसर्च में बताया गया कि गुस्से के दौरान शरीर में कैटेकोलामाइंस नाम का स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ जाता है। यह वही हार्मोन है जो ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा देता है। स्ट्रेस के कारण बीपी बढ़ता है और बीपी बढ़ने से हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा ज्यादा हो जाता है। रिसर्च करने वाले विशेषज्ञ Ilan Wittstein के अनुसार अचानक गुस्सा आने पर स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं, जिससे ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम जैसी स्थिति बन सकती है और इससे अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। यह खतरा पुरुषों में ज्यादा देखा गया है।
रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
दरअसल Johns Hopkins Medicine की रिसर्च में 1300 से ज्यादा पुरुषों को करीब तीन दशकों तक ट्रैक किया गया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता था उनमें हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले ज्यादा थे।
वहीं जिन लोगों को कम या नहीं के बराबर गुस्सा आता था उनमें हार्ट अटैक का खतरा कम था। रिसर्च में यह भी सामने आया कि ज्यादा गुस्सा करने वाले लोगों में बिना किसी पहले से गंभीर बीमारी के भी हार्ट अटैक का खतरा पांच गुना तक ज्यादा था। इससे साफ हुआ कि हाई कोलेस्ट्रॉल या पहले से हार्ट डिजीज की तरह गुस्सा भी हार्ट अटैक का बड़ा रिस्क फैक्टर है।
गुस्से को कंट्रोल करना क्यों जरूरी?
इस रिसर्च के अनुसार जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उन्हें इसे कंट्रोल करने की जरूरत है। गुस्से को कंट्रोल करने के लिए योग और ध्यान मददगार हो सकते हैं। अचानक गुस्सा आने पर तुरंत रिएक्शन देने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है। इससे हार्ट अटैक (Heart Attack) के खतरे को कम किया जा सकता है।
Also Read: CCPA ने Snapdeal पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

