दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, 16 मार्च को होगा मतदान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है। इन सीटों पर काबिज सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा होने जा रहा है, जिन्हें भरने के लिए 16 मार्च को मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विस्तृत टाइमलाइन जारी की है।

नोटिफिकेशन: 26 फरवरी को जारी होगा।

नामांकन की आखिरी तारीख: 5 मार्च।

पर्चों की जांच: 6 मार्च।

नाम वापसी: 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

वोटिंग और रिजल्ट: 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन शाम 5 बजे से गिनती शुरू हो जाएगी।

इन 10 राज्यों में मचेगा चुनावी घमासान

सबसे ज्यादा हलचल महाराष्ट्र और तमिलनाडु में देखने को मिलेगी। सीटों का गणित कुछ इस प्रकार है।

महाराष्ट्र: 7 सीटें

तमिलनाडु: 6 सीटें

पश्चिम बंगाल और बिहार: 5-5 सीटें

ओडिशा: 4 सीटें

असम: 3 सीटें

छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना: 2-2 सीटें

हिमाचल प्रदेश: 1 सीट

अप्रैल में जिन बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, अभिषेक मनु सिंघवी, रामदास अठावले, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा और तिरुचि शिवा जैसे नाम शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी पार्टियां उन्हें दोबारा मौका देती हैं या नए चेहरों को सदन भेजा जाएगा।

सिर्फ बैंगनी पेन का होगा इस्तेमाल

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटिंग के दौरान पूरी सावधानी बरती जाएगी। बैलेट पेपर पर निशान लगाने के लिए विधायकों को सिर्फ वही बैंगनी स्केच पेन इस्तेमाल करना होगा जो रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिया जाएगा। किसी भी अन्य पेन का इस्तेमाल वोट को रद्द कर सकता है। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर राज्य में विशेष ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे।

Also Read: भारतीय स्टार्टअप्स के सपोर्ट के लिए अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम करेगी 150 मिलियन डॉलर का निवेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.