मैं टैरिफ नहीं लगा सकता, तो उस देश का व्यापार ही ठप कर दूंगा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के ट्रंप

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की न्यायपालिका के बीच टकराव अब चरम पर पहुंच गया है। टैरिफ लगाने की राष्ट्रपति की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पाबंदी लगाए जाने से ट्रंप बेहद नाराज हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह शुल्क नहीं वसूल सकते, तो उनके पास उस देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने के और भी कड़े रास्ते मौजूद हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह फैसला संयुक्त राज्य अमेरिका के हित में नहीं, बल्कि दूसरे देशों की सुरक्षा के लिए लिया गया लगता है। ट्रंप ने हैरानी जताते हुए कहा, कोर्ट ने कहा है कि मैं एक डॉलर का भी शुल्क नहीं लगा सकता। यह फैसला पूरी तरह बेकार है। क्या दुनिया में कोई भी लाइसेंस बिना शुल्क के जारी होता है? जब आप लाइसेंस देते हैं, तो शुल्क अपने-आप जुड़ा होता है, लेकिन इस कोर्ट को यह समझ नहीं आता।

व्यापार बंद कर बर्बाद कर सकता हूँ अर्थव्यवस्था

ट्रंप ने साफ लफ्जों में कहा कि अगर कोर्ट ने उनके हाथ बांधने की कोशिश की है, तो उनके पास दूसरे विकल्प भी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके पास किसी भी देश के साथ व्यापार और कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का अधिकार है।

ट्रंप के मुताबिक, वह टैरिफ वसूलने के बजाय उस देश से आने वाले सामान पर पूरी तरह रोक लगा सकते हैं, जिससे उस देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा खारिज किए गए फैसलों की जगह लेने के लिए वह ‘बेहतर विकल्पों’ का इस्तेमाल करेंगे, जिससे अमेरिका और भी ज्यादा मजबूत बनेगा।

Also Read: चेन स्नेचर का PGI पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, बैंक मैनेजर की पत्नी से लूटी थी चेन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.