मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी करेंगे किसान महापंचायत की अगुवाई, भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ आर-पार की जंग

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आज एक ऐतिहासिक किसान आंदोलन की गवाह बनने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल पहुंचकर भारत-यूएस ट्रेड फ्रेमवर्क के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार का यह समझौता भारतीय किसानों की गर्दन पर तलवार रखने जैसा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दौरे की घोषणा करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का दावा है कि भारत-यूएस ट्रेड डील के कारण अमेरिका से सस्ती फसलें भारत आएंगी, जिससे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान होगा। इस डील के डर से सोयाबीन, मक्का और कपास जैसी मुख्य फसलों की कीमतें बाजार में पहले ही गिरने लगी हैं। पटवारी ने कहा कि सरकार अमेरिका के दबाव में झुक गई है और मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कपास और सोयाबीन किसानों के हितों की बलि चढ़ा रही है।

अटल पथ पर सजेगा किसान महापंचायत का मंच

भोपाल के जवाहर चौक स्थित अटल पथ पर आयोजित होने वाली इस ‘किसान महापंचायत’ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूर्व मंत्री मुकेश नायक के अनुसार, प्रदेश भर से एक लाख से ज्यादा किसानों के इस महापंचायत में शामिल होने की उम्मीद है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे भोपाल पहुंचेंगे और मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दो विशाल डोम बनाए गए हैं और मुख्य मंच पर करीब 250 बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

देशव्यापी आंदोलन का आगाज

भोपाल का यह कार्यक्रम केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि कांग्रेस के एक बड़े राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत है। पार्टी इसके जरिए मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में किसानों को लामबंद करेगी।

Also Read: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, मरीज और डॉक्टर समेत सभी 7 लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.