वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया नमन, बोले- मातृभूमि के लिए उनका त्याग हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा

Sandesh Wahak Digital Desk: आज प्रखर राष्ट्रवादी और महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें याद करते हुए देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीर सावरकर को नमन करते हुए लिखा, “मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की सीख मिलती है। उनका साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों का पथ प्रदर्शित करता रहेगा।” पीएम ने आगे कहा कि देश को गुलामी से मुक्त कराने के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित रहा।

जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सावरकर ने अंग्रेजी हुकूमत की कठोरतम यातनाएं सहीं, लेकिन मां भारती के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं हुआ। हिंदू संस्कृति की अक्षुण्णता और अखंड भारत के लिए उनकी राष्ट्रनिष्ठा हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर के साहस को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ‘गौरवपूर्ण अध्याय’ बताया। उन्होंने कहा कि सावरकर के ओजस्वी विचार आज भी करोड़ों भारतीयों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

हरियाणा के CM नायब सैनी ने उन्हें ‘राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रहरी’ बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने सावरकर को राष्ट्रवादी चिंतन और अदम्य साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनका त्याग और तप सदैव देशसेवा के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।

Also Read: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, थर्ड कंट्री डिपोर्टेशन पॉलिसी अवैध करार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.