बच्चों में बार-बार Cough क्यों है चिंता का कारण?

Sandesh Wahak Digital Desk: कई बच्चों को बार-बार खांसी (Cough) आने की समस्या रहती है। कभी यह हल्की होती है तो कभी लंबे समय तक परेशान करती है। अक्सर माता-पिता इसे मौसम बदलने, ठंडी चीजें खाने या सामान्य सर्दी-खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन लगातार या बार-बार होने वाली खांसी शरीर का एक संकेत भी हो सकती है। बच्चों का इम्यून सिस्टम अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए वे संक्रमण और बाहरी तत्वों से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। धूल, धुआं, बदलता मौसम, वायरल इंफेक्शन या घर का वातावरण भी इसकी वजह बन सकता है।

वहीं कई बार खांसी (Cough) केवल गले की जलन नहीं होती, बल्कि इसके पीछे सांस से जुड़ी समस्या या एलर्जिक रिएक्शन भी छिपा हो सकता है। अगर खांसी बार-बार लौटती है, रात में ज्यादा बढ़ जाती है या लंबे समय तक ठीक नहीं होती, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर कारण समझना जरूरी है ताकि बच्चे की सेहत पर बुरा असर न पड़े।

बीमारी है या एलर्जी

दरअसल बच्चों में बार-बार खांसी (Cough) आने के पीछे बीमारी भी हो सकती है और एलर्जी भी। यदि खांसी के साथ बुखार, कफ, सांस लेने में दिक्कत या थकान हो तो यह संक्रमण या सांस की बीमारी का संकेत हो सकता है।

वहीं यदि खांसी (Cough) खास मौसम में, धूल-मिट्टी, पालतू जानवरों या ठंडी हवा के संपर्क में आने पर बढ़ती है और इसके साथ छींक या नाक बहने की समस्या रहती है, तो यह एलर्जी से जुड़ी हो सकती है। कुछ बच्चों में अस्थमा की शुरुआत भी लगातार खांसी से होती है, जिसमें रात के समय खांसी ज्यादा बढ़ जाती है। एलर्जिक खांसी में आमतौर पर बुखार नहीं होता, लेकिन समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसलिए खांसी के साथ दिखाई देने वाले लक्षणों को समझना जरूरी है ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके।

कैसे करें बचाव?

दरअसल बच्चों (Cough) को बार-बार खांसी से बचाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर को धूल-मिट्टी और धुएं से दूर रखना जरूरी है। बच्चे को ठंडी चीजें ज्यादा न दें और मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं। हाथ धोने की आदत डालने से संक्रमण से बचाव हो सकता है।

वहीं बच्चे को संतुलित आहार देना चाहिए ताकि उसकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। यदि किसी चीज से एलर्जी है तो उससे दूरी बनाए रखें। पर्याप्त पानी पिलाएं और सोते समय कमरे की हवा साफ रखने की कोशिश करें।

डॉक्टर से कब मिलें?

आपको बताते चलें कि अगर बच्चे की खांसी (Cough) दो हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहे, बार-बार लौटे या रात में ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। खांसी के साथ बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, वजन कम होना या खून आना गंभीर संकेत हो सकते हैं। वहीं छोटे बच्चों और शिशुओं में लगातार खांसी को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और सही इलाज से समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।

 

Also Read: काम पर लौटे राजपाल यादव, अब यूट्यूब पर भी बिखेरेंगे अपनी कॉमेडी का जलवा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.