सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

Sandesh Wahak Digital Desk: लाखों युवाओं के सपनों और कड़ी मेहनत का परिणाम आज सामने आ गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा की अंतिम चयन सूची (Final Merit List) जारी कर दी है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

मई 2025 से शुरू हुआ था सफर

इस बार की चयन प्रक्रिया करीब 10 महीनों तक चली। परीक्षा के तीनों चरणों का सफर कुछ इस तरह रहा।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 25 मई, 2025 को आयोजित हुई थी।

मुख्य परीक्षा (Mains): 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के बीच सफल उम्मीदवारों ने अपनी लेखनी का दम दिखाया।

साक्षात्कार (Interview): चयन का आखिरी और सबसे कठिन पड़ाव 27 फरवरी, 2026 को संपन्न हुआ, जिसके बाद आज फाइनल लिस्ट जारी की गई।

ये हैं देश के टॉप-20 होनहार

मेरिट लिस्ट में शीर्ष पर रहने वाले उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर नीचे दिए गए हैं।

अनुज अग्निहोत्री (1131589) – Rank 1

राजेश्वरी सुवे एम (4000040)

अकांश ढुल (3512521)

राघव झुनझुनवाला (0834732)

ईशान भटनागर (0409847)

ज़िनिया अरोड़ा (6410067)

ए आर राजा मोहिद्दीन (0818306)

पक्षल सेक्रेटरी (0843487)

आस्था जैन (0831647)

उज्ज्वल प्रियांक (1523945)

यशस्वी राज वर्धन (1512091)

अक्षित भारद्वाज (0840280)

अनन्या शर्मा (7813999)

सुरभि यादव (5402316)

सिमरनदीप कौर (3507500)

मोनिका श्रीवास्तव (0867445)

चितवन जैन (0829589)

श्रुति आर (5604518)

निसार दिशांत अमृतलाल (0105602)

रवि राज (6630448)

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

सबसे पहले upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर UPSC CSE Final Merit List (PDF) के लिंक पर क्लिक करें।

आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।

अपना रोल नंबर सर्च करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Also Read: विदेश नीति पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- अब अमेरिका तय करेगा हम किससे तेल खरीदें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.