आम आदमी की रसोई पर ‘मिडिल ईस्ट’ संकट की मार, जानिए कितना महंगा हुआ घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर
Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान-इजरायल युद्ध के संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दामों का सीधा असर अब भारतीय रसोई पर पड़ा है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 14.2 किग्रा वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर और 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज, 07 मार्च 2026 से प्रभावी हो गई हैं।
घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 kg) के नए दाम
अप्रैल 2025 के बाद पहली बार घरेलू गैस के दामों में बदलाव किया गया है। ₹60 की वृद्धि के बाद प्रमुख महानगरों में कीमतें इस प्रकार हैं।
| शहर | पुरानी कीमत | नई कीमत (आज से) |
| दिल्ली | 853 | 913 |
| कोलकाता | 879 | 939 |
| चेन्नई | 868.50 | 928.50 |
कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 kg) के नए दाम
होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के लिए कमर्शियल सिलेंडर अब ₹115 महंगा मिलेगा।
| शहर | पुरानी कीमत | नई कीमत (आज से) |
| दिल्ली | 1768 | 1883 |
| मुंबई | 1720 | 1835 |
| कोलकाता | 1875.50 | 1990 |
| चेन्नई | 1928.50 | 2043.50 |
सरकार और तेल कंपनियों का पक्ष
कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, सरकार ने ईंधन की आपूर्ति को लेकर जनता को आश्वस्त किया है। हरदीप सिंह पुरी (पेट्रोलियम मंत्री) ने स्पष्ट किया कि देश में एनर्जी और फ्यूल की कोई कमी नहीं है। भारत विभिन्न स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव के बावजूद सप्लाई बाधित नहीं होगी। इसके साथ ही इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है।
आम आदमी पर प्रभाव
घरेलू गैस की कीमतों में ₹60 का उछाल आम मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट को बिगाड़ देगा। वहीं कमर्शियल गैस महंगी होने से बाहर खाना और स्ट्रीट फूड भी महंगा होने की पूरी संभावना है।
Also Read: ईरान-इजरायल संकट: लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशन होमकमिंग’ तेज, खाड़ी देशों से लौटे 838 भारतीय

