क्रिकेट में भांजे का जलवा, UPSC में मामा का कमाल, 102वीं रैंक हासिल कर बने IPS अफसर

Sandesh Wahak Digital Des: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अभिषेक चौहान ने 102वीं रैंक प्राप्त की है और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित हुए हैं।

उनकी इस उपलब्धि के बाद बिहार के समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि अभिषेक चौहान उभरते क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi के मामा हैं, जिनका नाम पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत में तेजी से चर्चा में है।

अभिषेक चौहान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव के निवासी हैं। वह शिक्षाविद Abhay Kumar Singh और अनुराधा राजपूत के पुत्र हैं।

उनके पिता Nalanda Open University में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की, जिससे परिवार और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

Vaibhav Sooryavanshi

अभिषेक चौहान की सफलता पर वैभव सूर्यवंशी के पिता Sanjeev Suryavanshi ने भी खुशी जाहिर की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अपने साले की इस उपलब्धि को परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया और उनकी रैंक की जानकारी दी।

दरअसल, Union Public Service Commission (UPSC) ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें अभिषेक चौहान ने 102वीं रैंक हासिल की।

उन्होंने 2025 में पहली बार परीक्षा दी थी और प्रीलिम्स व मेंस पास करने के बाद 2026 में इंटरव्यू के बाद उनका चयन हुआ।

अभिषेक चौहान की इस सफलता से उनके पैतृक गांव के साथ-साथ ननिहाल दलसिंहसराय में भी जश्न का माहौल है।

वहीं, उनके भांजे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों DY Patil T20 Tournament में खेल रहे हैं और जल्द ही उनका प्रदर्शन Indian Premier League 2026 में भी देखने को मिल सकता है।

Also Read: T20 World Cup 2026 Prize Money: विजेता से लेकर सुपर-8 टीमों तक बरसेगा करोड़ों का इनाम, ICC ने किया बड़ा ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.