UP Lekhpal Mains Exam 2026 की तारीख घोषित, जानें पूरी डीटेल्स

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Mains Exam 2026) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस परीक्षा तिथि का इंतजार किया जा रहा था, वह अब घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मेंस परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस घोषणा के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए स्पष्ट समय मिल गया है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं, उन्हें अब तय समय के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना होगा।

21 मई को आयोजित होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार लेखपाल भर्ती की मेंस परीक्षा (UP Lekhpal Mains Exam 2026) 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। आयोग के अनुसार परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अब परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग दो महीने का समय मिल गया है, जिसमें वे अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।

नोटिस में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

दरअसल आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2025 के तहत आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा (UP Lekhpal Mains Exam 2026) प्रा0अ0प-2025/01 की लिखित परीक्षा तय तारीख पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी पर पूरी तरह ध्यान देना होगा।

मेंस परीक्षा में शामिल होने की पात्रता

लेखपाल मेंस परीक्षा (UP Lekhpal Mains Exam 2026) में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी UP PET दी है और आयोग द्वारा निर्धारित कटऑफ को पार किया है। कटऑफ में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। इसलिए जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें अब मेंस परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

इस बार बदला रहेगा एग्जाम पैटर्न

इस बार लेखपाल मुख्य परीक्षा (UP Lekhpal Mains Exam 2026) का पैटर्न पहले की तुलना में कुछ अलग रहेगा। पहले परीक्षा में मुख्य रूप से गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी और ग्रामीण परिवेश से जुड़े सवाल पूछे जाते थे। अब सिलेबस को और विस्तृत किया गया है। नई परीक्षा में डेटा इंटरप्रिटेशन, कंप्यूटर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा अर्थव्यवस्था जैसे विषयों से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी में इन नए विषयों को भी शामिल करना होगा।

जारी होंगे एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप

दरअसल इस परीक्षा (UP Lekhpal Mains Exam 2026) से कुछ दिन पहले आयोग की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य होगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर इसे डाउनलोड करना होगा।

 

Also Read: मास लेऑफ की खबरों पर Tech Mahindra का जवाब, Social Media की अफवाहों को बताया निराधार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.