दिल्ली से गुजरने वाले वाहनों पर बढ़ेगा Green Tax, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

Sandesh Wahak Digital Desk: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले वाहनों पर ज्यादा चार्ज लगाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब Green Tax Delhi को बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। नए नियमों के तहत जो ट्रक पहले 2600 रुपये तक का चार्ज देते थे, उन्हें अब आने वाले समय में लगभग 4000 रुपये तक भुगतान करना पड़ सकता है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा।

सिर्फ दिल्ली से गुजरने वाले वाहनों से ही चार्ज

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद यह चार्ज खासतौर पर उन वाहनों से लिया जाएगा जो दिल्ली के अंदर सामान उतारने या किसी काम के लिए नहीं आते हैं। ऐसे वाहन जो केवल शहर को पार करने के लिए दिल्ली की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें यह अतिरिक्त Green Tax देना होगा। यानी अब अगर ट्रक या अन्य कमर्शियल वाहन दिल्ली की सड़कों का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें ज्यादा चार्ज चुकाना पड़ेगा।

प्रदूषण और ट्रैफिक कम करने का उद्देश्य

ग्रीन टैक्स को मंजूरी देने के पीछे मुख्य उद्देश्य राजधानी में ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करना बताया गया है। अधिकारियों का मानना है कि कई वाहन दिल्ली को शॉर्टकट की तरह इस्तेमाल करते हैं, जिससे शहर में जाम और प्रदूषण दोनों बढ़ते हैं। हालांकि इस फैसले से वास्तव में कितना प्रदूषण कम होगा और लोगों को जाम से कितनी राहत मिलेगी, यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा। लेकिन इतना तय है कि इस फैसले के बाद कमर्शियल वाहनों के संचालन का खर्च बढ़ने वाला है।

1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए चार्ज

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद नए नियम अगले महीने यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जाएंगे। इसके तहत LMV कार, वैन जैसे हल्के वाहनों को लगभग 2000 रुपये तक का चार्ज देना होगा। वहीं ट्रक और अन्य भारी वाहनों के लिए यह चार्ज दोगुना होकर लगभग 4000 रुपये तक पहुंच जाएगा।

एक्सप्रेसवे और बाईपास के इस्तेमाल को बढ़ावा

इस बढ़े हुए Green Tax का एक उद्देश्य यह भी है कि वाहन चालक दिल्ली के अंदर से गुजरने की बजाय बाहर बने एक्सप्रेसवे और बाईपास का ज्यादा इस्तेमाल करें। अधिकारियों का मानना है कि जब दिल्ली से गुजरने का खर्च बढ़ेगा तो वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों को अपनाएंगे। इससे राजधानी में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।

 

Also Read: Badaun News: पुलिस मुठभेड़ में सरेंडर करने वाले हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.