Bareilly News: अबैध Opium Farming का खुलासा, ANTF की कार्रवाई में 2 करोड़ की अफीम की बरामद

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना सहारनपुर और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ (ऑपरेशन) लखनऊ मुख्यालय के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

मृत महिला के नाम पर खेती

एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि ग्राम गुरवा थाना सिरौली जनपद बरेली में लंबरदार छत्रपाल और राजेश्वर द्वारा अफीम की लाइसेंसी अनुज्ञापी संख्या 20 महिला की मृत्यु के बाद उसके नाम पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। बताया गया कि मृतक महिला कृष्णा देवी के नाम पर खड़ी फसल तैयार की जा रही थी और उससे अफीम व उसके उपोत्पाद का अवैध व्यपवर्तन कर अनुचित लाभ लिया जा रहा था।

सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ थाना सहारनपुर और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद मौके पर पाए गए।

2 करोड़ रुपये की अवैध फसल बरामद

कार्रवाई के दौरान मौके से अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद बरामद किए गए। बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह बरामदगी 12 मार्च 2026 को राजेश्वर के खेत से की गई, जो ग्राम गुरवा थाना सिरौली जनपद बरेली क्षेत्र में स्थित है।

आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में थाना सिरौली जनपद बरेली में मुकदमा अपराध संख्या 70/2026 दर्ज किया गया है। यह मुकदमा धारा 318 बीएनएस और 8/18(A)/25/26 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में वांछित अभियुक्तों में छत्रपाल पुत्र देशराज निवासी ग्राम गुरवा थाना सिरौली जनपद बरेली और राजेश्वर उर्फ राजू पुत्र दामोदर निवासी ग्राम गुरवा थाना सिरौली जनपद बरेली शामिल हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Also Read: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रोजाना 75 लाख से अधिक LPG Cylinder की बुकिंग, सरकार सख्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.