गैस बुकिंग के लिए एजेंसी के चक्कर काटना बंद, अगर फोन नहीं लग रहा, तो अपनाएं ये 4 आसान तरीके

Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल का असर अब रसोई तक पहुँचने लगा है। लोग एहतियात के तौर पर सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे बुकिंग लाइन्स पर लोड बढ़ गया है। अगर आप भी एजेंसी को फोन लगाकर थक चुके हैं, तो नीचे दिए गए विकल्पों का इस्तेमाल करें।

व्हाट्सएप (WhatsApp) से करें बुकिंग

यह सबसे आसान तरीका है। बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित कंपनी के नंबर पर मैसेज भेजें।

Indane: 7588888824 पर REFILL लिखकर भेजें।

HP Gas: 9222201122 पर Hi या Book लिखकर भेजें।

Bharat Gas: 1800224344 पर Hi या Book लिखकर भेजें।

मिस्ड कॉल (Missed Call) की सुविधा

अगर इंटरनेट नहीं चल रहा, तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर भी काम हो जाएगा।

Indane: 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें।

HP Gas: 9493602222 पर मिस्ड कॉल दें।

गैस बुकिंग के लिए एजेंसी के चक्कर काटना बंद, अगर फोन नहीं लग रहा, तो अपनाएं ये 4 आसान तरीके

SMS के जरिए बुकिंग

अपने रजिस्टर्ड नंबर से नीचे दिए गए नंबरों पर मैसेज भेजें।

Indane: 7718955555 पर REFILL लिखकर SMS करें।

Bharat Gas: 7715012345 या 7718012345 पर LPG लिखकर मैसेज करें।

मोबाइल ऐप और डिजिटल पेमेंट

आजकल लगभग हर कोई पेटीएम (Paytm) या फोनपे (PhonePe) का इस्तेमाल करता है। आप इनके जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।

Paytm, PhonePe, Google Pay या Amazon Pay: इन ऐप्स के ‘Gas Booking’ सेक्शन में जाकर अपनी एजेंसी चुनें और ग्राहक आईडी (Customer ID) डालकर बुकिंग करें। यहाँ आप तुरंत पेमेंट भी कर सकते हैं।

UMANG App: सरकारी उमंग ऐप के जरिए भी गैस रिफिल बुक की जा सकती है।

डिलीवरी में देरी हो तो यहाँ करें शिकायत

अगर सिलेंडर बुक करने के बाद भी समय पर घर नहीं पहुँचता, तो आप इन टोल-फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Indane और HP Gas: 1800-2333-555

Bharat Gas: 1800-22-4344

Also Read: Barabanki News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डकैत सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.