मिडल-ईस्ट की जंग से थर्राया ग्लोबल टूरिज्म, रोजाना 5,500 करोड़ का हो रहा नुकसान

Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने दुनिया भर के टूरिज्म सेक्टर की कमर तोड़ दी है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस तनाव की वजह से वैश्विक पर्यटन उद्योग को रोजाना लगभग 5,500 करोड़ रुपये का भारी घाटा हो रहा है। लोग अब विदेश यात्रा के नाम से ही सहमे हुए हैं।

युद्ध का आर्थिक बोझ, अरबों रुपये स्वाहा

इजरायल के लिए यह जंग आर्थिक रूप से बेहद महंगी साबित हो रही है। आंकड़ों के अनुसार-

इजरायल का खर्च: मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और फौज पर इजरायल हर दिन करीब 6,000 करोड़ रुपये फूंक रहा है।

अमेरिका का नुकसान: यदि इसमें अमेरिकी सैन्य मदद और युद्ध से नष्ट हुई संपत्तियों को जोड़ दें, तो अमेरिका और इजरायल को रोजाना 7,500 से 8,000 करोड़ रुपये की चपत लग रही है।

भारत के नजरिए से देखें तो इस संकट ने हमारे पर्यटन का पूरा गणित ही बदल दिया है। पहले हर दूसरा भारतीय पर्यटक दुबई, सऊदी अरब या कतर जाना पसंद करता था, लेकिन अब वहां के हालात देखते हुए बुकिंग में भारी गिरावट आई है।

बुकिंग में गिरावट: ट्रैवल कंपनियों के मुताबिक, मिडल-ईस्ट की बुकिंग में 60% से 100% तक की गिरावट और कैंसिलेशन देखा गया है। मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों से हजारों लोगों ने अपने ट्रिप फिलहाल टाल दिए हैं।

घरेलू पर्यटन में उछाल: विदेशी अनिश्चितता का सीधा फायदा भारत के पर्यटन स्थलों को मिल रहा है। ईज माईट्रिप और मेकमाईट्रिप के अनुसार, कोच्चि, पुरी और अंडमान जैसी सुरक्षित जगहों के लिए पूछताछ में 200% का उछाल आया है। वहीं, विदेश जाने की चाह रखने वाले अब थाईलैंड, जापान और मलेशिया जैसे देशों को चुन रहे हैं।

मिडल-ईस्ट की जंग से थर्राया ग्लोबल टूरिज्म, रोजाना 5,500 करोड़ का हो रहा नुकसान

200 डालर प्रति बैरल तक जा सकती है कीमत

जंग का सबसे डरावना पहलू ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का रास्ता है, जहाँ से दुनिया का 20% कच्चा तेल गुजरता है। अगर ईरान ने अपनी धमकी के मुताबिक यह रास्ता बंद किया, तो कच्चा तेल 200 डालर प्रति बैरल तक पहुँच सकता है। इसका मतलब है कि पेट्रोल-डीजल से लेकर राशन तक, हर चीज की कीमतें आसमान छूने लगेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो साल 2026 भारत के घरेलू पर्यटन (Domestic Tourism) के लिए इतिहास का सबसे सफल साल साबित हो सकता है।

Also Read: KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुए हर्षित राणा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.