Bollywood News: ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद, Nora Fatehi के डांस वीडियो को लेकर उठी बैन की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर Nora Fatehi का नया गाना Sarke Chunar Teri रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है।

यह गाना फिल्म KD: The Devil का हिस्सा है और इसके बोल को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

गाने के वायरल होते ही कई यूजर्स ने इसके लिरिक्स को अश्लील बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

लोगों का कहना है कि इस तरह के गाने परिवार के साथ देखना-सुनना मुश्किल है और इसे तुरंत बैन किया जाना चाहिए।

वायरल क्लिप के बाद बढ़ा विवाद

15 मार्च को रिलीज हुए इस गाने में Sanjay Dutt भी नजर आ रहे हैं। गाने का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इस पर बहस छिड़ गई।

Nora Fatehi

जहां एक तरफ कुछ लोग नोरा के डांस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स इसके बोल पर सवाल उठा रहे हैं।

अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी

मशहूर गायक Armaan Malik ने भी गाने के लिरिक्स पर निराशा जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कमर्शियल गानों की गुणवत्ता लगातार गिर रही है और ऐसे गीत चिंताजनक हैं।

नोटिस की बात, सेंसर पर भी सवाल

नेशनल ह्यूमर राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी गाने पर आपत्ति जताते हुए इसे समाज के लिए अनुचित बताया और कार्रवाई की बात कही।

साथ ही, सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

सोशल मीडिया पर बैन की मांग तेज

कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे गाने सार्वजनिक स्थानों पर बजने से महिलाएं असहज महसूस कर सकती हैं।

विवाद बढ़ने के बीच खबर है कि गाने को यूट्यूब से प्राइवेट कर दिया गया है।

फिलहाल, इस पूरे मामले में फिल्म या कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस लगातार जारी है।

Also Read: ‘उस बेचारे का घर चल जाएगा…’ पैपराज़ी कल्चर पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, फोटो क्लिक कर कमाते हैं इतने पैसे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.