Lucknow News: 1090 चौराहे पर स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर का शोर पड़ा भारी, कई गाड़ियां सीज

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ की सड़कों को ‘रेस ट्रैक’ समझने वाले रफतार के शौकीनों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात गौतमपल्ली पुलिस की टीम जब क्षेत्र में गश्त पर थी, तब 1090 चौराहे से गोल्फ चौराहे के बीच कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिलों पर खतरनाक स्टंट करते और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते पाए गए।

तेज आवाज और खतरनाक ड्राइविंग पर एक्शन

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन वाहन सवारों को रोका और सघन चेकिंग की। इस दौरान दो मोटरसाइकिलें (एक पल्सर और एक बुलेट) ऐसी मिलीं जिनमें नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जो भारी शोर पैदा कर रहे थे। इन दोनों वाहनों को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत मौके पर ही सीज कर दिया गया। स्टंटबाजी के अलावा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले 6 अन्य दोपहिया वाहनों का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के आरोप में चालान किया गया।

Lucknow News: 1090 चौराहे पर स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर का शोर पड़ा भारी, कई गाड़ियां सीज

सीज किए गए वाहनों का विवरण

पल्सर 125: वाहन संख्या- UP 32 MZ 4577

बुलेट: वाहन संख्या- UP 32 PT 1561

पुलिस की चेतावनी

गौतमपल्ली थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रात के समय सड़कों पर हुड़दंग करने और स्टंटबाजी से आम जनता को परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ऐसी लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read: 100% फार्मर आईडी बनाने वाला यूपी का पहला जिला बना रामपुर, जानिए टॉप 10 जिलों के नाम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.