ODI World Cup 2027: टीम इंडिया की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 20 खिलाड़ियों का कोर ग्रुप पहले ही तय

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 खिताब के बाद अब उसकी पूरी नजरें ODI World Cup 2027 पर टिक गई हैं।

इसी बीच टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ताओं ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों का कोर ग्रुप पहले ही तय कर लिया है, जबकि टूर्नामेंट में अभी करीब एक साल का वक्त बाकी है।

IPL के दौरान खिलाड़ियों पर पैनी नजर

बताया जा रहा है कि आईपीएल के दौरान चयनकर्ता इन 20 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विशेष नजर रखेंगे। इस पूरी प्रक्रिया की अगुवाई भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कर रहे हैं।

ODI World Cup 2027

चयन समिति में उनके साथ शिवसुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, सभी चयनकर्ताओं को स्टेडियम में मौजूद रहकर और टीवी के जरिए मैच देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि खिलाड़ियों के फॉर्म, फिटनेस और निरंतरता का बारीकी से आकलन किया जा सके।

अलग-अलग शहरों में रहेंगे चयनकर्ता

जानकारी के मुताबिक,

  • अजीत अगरकर – मुंबई

  • शिवसुंदर दास – कोलकाता

  • आरपी सिंह और अजय रात्रा – दिल्ली-एनसीआर

  • प्रज्ञान ओझा – बेंगलुरु और हैदराबाद

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की योजना है कि हर चयनकर्ता सप्ताह में कम से कम एक मैच देखे, जिससे हर हफ्ते करीब पांच आईपीएल मुकाबलों की रिपोर्ट तैयार हो सके।

नए चेहरों के लिए मुश्किल?

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पहले से तय किए गए इस 20 सदस्यीय कोर ग्रुप के कारण इस आईपीएल से किसी नए खिलाड़ी को सीधे वर्ल्ड कप 2027 की योजना में शामिल किए जाने की संभावना बेहद कम है।

चयन समिति 2027 वर्ल्ड कप के साथ-साथ आगे होने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और ओलंपिक क्रिकेट को भी ध्यान में रखकर लंबी रणनीति पर काम कर रही है।

कहां होगा ODI World Cup 2027

गौरतलब है कि ODI World Cup 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में प्रस्तावित है।

ऐसे में चयनकर्ता पहले से ही अनुभव, परिस्थितियों और संतुलन को ध्यान में रखते हुए मजबूत टीम ढांचा तैयार करना चाहते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि यह तय कोर ग्रुप कितना सफल रहता है और क्या कोई खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं की इस रणनीति को बदलने में कामयाब हो पाता है या नहीं।

Also Read: IPL इतिहास का अनसुना किस्सा, इस दिग्गज को मिला था पहला कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन शर्त ने तोड़ दिया सपना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.