लखनऊ: LDA ने नगर निगम को सौंपी ‘नेहरू इन्क्लेव’ की जिम्मेदारी, विकास कार्यों के लिए ₹12 करोड़ भी किए ट्रांसफर

गोमती नगर के 50 हजार निवासियों को मिलेगा सीधा लाभ, अब सड़क, नाली, पार्क और स्ट्रीट लाइट का रख-रखाव करेगा नगर निगम

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित नेहरू इन्क्लेव योजना के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस महत्वपूर्ण योजना को आधिकारिक रूप से नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है। अब इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और उनके रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

अवस्थापना कार्यों के लिए मिला भारी बजट

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि हैंडओवर की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्राधिकरण ने नगर निगम को 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि भी ट्रांसफर कर दी है।

हैंडओवर से पहले एलडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नेहरू इन्क्लेव का स्थलीय निरीक्षण किया था। यह 12 करोड़ रुपये योजना में सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, पार्कों के सुंदरीकरण और मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) के अवशेष कार्यों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे।

50 हजार की आबादी को मिलेगी बेहतर सुविधा

नेहरू इन्क्लेव योजना पेपर मिल वार्ड के अंतर्गत आती है। अब तक इसका अनुरक्षण एलडीए द्वारा किया जा रहा था, लेकिन नगर निगम को सौंपे जाने के बाद यहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार अधिक तेजी से हो सकेगा। उपाध्यक्ष के अनुसार, इस फैसले का सीधा लाभ वहां रह रही लगभग 50 हजार की आबादी को मिलेगा। अब निवासियों को छोटी-मोटी शिकायतों के लिए एलडीए के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Also Read: Bareilly News: एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया थाना बारादरी का वार्षिक निरीक्षण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.