Gold Chain विवाद में क्रिकेटर-एक्ट्रेस आमने-सामने, अभिनेत्री की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
Sandesh Wahak Digital Desk: श्रीलंका के क्रिकेटर Bhanuka Rajapaksa और अभिनेत्री Harshi Rasanga के बीच गोल्ड चेन को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है।
क्रिकेटर की शिकायत पर अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।
भानुका राजपक्षे की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस के अनुसार, उन्होंने हर्षी रसंगा को अस्थायी तौर पर करीब 9 लाख रुपये की एक सोने की चेन दी थी।
आरोप है कि अभिनेत्री ने बिना जानकारी दिए उस चेन को गिरवी रख दिया। मामला तब और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की ओर से अलग कहानी सामने आई।

शिकायत के बाद गिरफ्तारी
क्रिकेटर की शिकायत पर Thalangama Police Station ने हर्षी रसंगा को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें Kaduwela Magistrate Court में पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान अभिनेत्री के वकीलों ने माना कि चेन को बिना बताए गिरवी रखा गया था और उसे वापस लौटाने का भरोसा भी दिया।
बेल के बाद बदला रुख
अदालत ने हर्षी रसंगा को 5-5 लाख रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चेन उन्हें गिफ्ट की गई थी।
जब दोनों रिलेशनशिप में थे। इस बयान के बाद मामला और पेचीदा हो गया है।
22 अप्रैल को अगली सुनवाई
अभिनेत्री के दावे पर फिलहाल भानुका राजपक्षे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि सोने की चेन को हिरासत में लेकर अगली सुनवाई में पेश किया जाए।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की गई है।
Also Read: IPL 2026: हार के तुरंत बाद संजीव गोयनका से बात करते दिखे ऋषभ पंत, VIDEO ने बढ़ाई हलचल

