IPL 2026: हार के तुरंत बाद संजीव गोयनका से बात करते दिखे ऋषभ पंत, VIDEO ने बढ़ाई हलचल

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत और फ्रेंचाइज़ी मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया।

मैच के बाद सामने आए वीडियो में ऋषभ पंत, संजीव गोयनका से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी मौजूद दिखते हैं। हालांकि, बातचीत की वास्तविक वीडियो सार्वजनिक नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे कप्तान की ‘सफाई’ से जोड़कर देखा जा रहा है।

LSG बनी घरेलू मैदान पर हारने वाली पहली टीम

यह मुकाबला IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच था। इस हार के साथ LSG मौजूदा सीजन में अपने घरेलू मैदान पर मैच गंवाने वाली पहली टीम बन गई।

इससे पहले खेले गए चार मुकाबलों में मेजबान टीमों ने ही जीत दर्ज की थी।

टॉस से जीत तक दिल्ली का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

जवाब में दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली।

समीर रिज़वी की नाबाद पारी ने पलटा मैच

दिल्ली की शुरुआत भी लड़खड़ाती रही और 26 रन पर चार विकेट गिर गए थे।

लेकिन इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिज़वी ने 70 रन की नाबाद पारी खेलते हुए मैच का रुख पलट दिया और दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी।

हर सीजन दोहराता दिख रहा पैटर्न

LSG की हार के बाद कप्तान और फ्रेंचाइज़ी मालिक के बीच बातचीत का वीडियो सामने आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले केएल राहुल के कप्तान रहते हुए भी ऐसे दृश्य देखे जा चुके हैं।

यही वजह है कि एक बार फिर यह वीडियो क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Also Read: IPL 2026: मजदूर पिता का बेटा बना मैच विनर, डेब्यू में ही कर दिया कमाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.