Lucknow News: पाक्सो एक्ट का वारंटी अभियुक्त ‘लकी राज’ गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
गिरफ्तार अभियुक्त लकी राज उर्फ काकू (30 वर्ष), जो चौक के गलीशाहछड़ा का निवासी है, के विरुद्ध वर्ष 2019 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366, 376डी (सामूहिक दुष्कर्म), 506, 504 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एडीजे पाक्सो एक्ट कोर्ट नंबर-3 लखनऊ द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वारंट (ST No. 119/2020) जारी किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशों के अनुपालन में, डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित और एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में चौक पुलिस टीम सक्रिय थी। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को सटीक सूचना पर अभियुक्त के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Also Read: ‘अपने ही विभाग के डॉक्टर से आईसाइट चेक करा लें डिप्टी CM’, अखिलेश यादव ने क्यों कसा ये तंज?

