लैंड जेहाद पर CM योगी का प्रहार, असम की डेमोग्राफी बदलने वालों को दी सीधी चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के चुनावी रण में पूरी आक्रामकता के साथ उतरे। बारपेटा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए (NDA) उम्मीदवार दीपक कुमार दास के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और यूडीएफ (UDF) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि असम की डेमोग्राफी बदलने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

घुसपैठ की जननी है UDF, सहयोगी है कांग्रेस

मुख्यमंत्री योगी ने घुसपैठ के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा एनडीए का संकल्प है कि हम असम को लव जेहाद और लैंड जेहाद की धरती नहीं बनने देंगे। कांग्रेस और यूडीएफ घुसपैठियों के जरिए यहां की संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं। एक-एक घुसपैठिए को चिह्नित कर बाहर किया जा रहा है। यूडीएफ घुसपैठ की जननी है और अब समय आ गया है कि इन्हें बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया जाए।

“नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब है चंगा”

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सुशासन का उदाहरण देते हुए असम के मतदाताओं को भरोसा दिलाया। यूपी में अब सड़कों पर नमाज नहीं होती और धर्मस्थलों से चिल्लाने की आवाजें भी बंद हो गई हैं। अगर कोई दंगा करने का दुस्साहस करता है, तो उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर दलितों और गरीबों में बांट दी जाती है। यूपी आज दंगा और माफिया मुक्त है।

विकास और विरासत का सम्मान

सीएम योगी ने असम की समृद्ध संस्कृति और महापुरुषों को याद करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। “कांग्रेस के समय भारत रत्न सिर्फ एक खानदान को मिलता था। मोदी सरकार ने असम के लाल भूपेन हजारिका और अटल जी की सरकार ने गोपीनाथ बोरदोलोई को यह सम्मान दिया।” उन्होंने मां कामाख्या कॉरिडोर, काजीरंगा नेशनल पार्क के संरक्षण और पूर्वोत्तर में बढ़ते एयरपोर्ट्स व एम्स (AIIMS) का जिक्र करते हुए इसे ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धि बताया।

असम के पुरुषार्थ की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि जिस असम ने दुनिया को ‘चाय की चुस्की’ दी, अब वही असम ‘सेमीकंडक्टर चिप’ उत्पादन का नया केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने चाय बागान श्रमिकों के लिए एनडीए सरकार द्वारा दिए गए विशेष पैकेज को रेखांकित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न विजन है और न कार्य करने की क्षमता।

Also Read: योगी सरकार की योजनाओं से चमकी हमीरपुर की ‘कीर्ति’, प्रेरणा कैंटीन से खड़ा किया ₹1.25 करोड़ का टर्नओवर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.