‘भाजपा की नीतियां दीमक जैसी’, कानपुर में अखिलेश यादव ने बोला बड़ा हमला

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा सरकार और उसकी विचारधारा पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा और उनके सहयोगी संगठनों को ‘विभाजनकारी’ और ‘अस्थिरता पैदा करने वाला’ बताते हुए जनता से उन्हें उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 ‘भाजपा की नीतियां दीमक जैसी’, कानपुर में अखिलेश यादव बोला बड़ा हमला

बांटो और राज करो की नीति पर प्रहार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई संगी-साथियों की नीतियां देश के लोगों को आपस में लड़ाने वाली हैं। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा “ये साम्राज्यवादी सोच के वो लोग हैं जो भूमिगत रहकर अपनी पहचान छुपाते हैं, इसीलिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते। सच तो यह है कि गिरोह ही अनरजिस्टर्ड होते हैं। ये दरारवादी चौबीसों घंटे ‘दीमकी गतिविधियों’ में संलिप्त रहते हैं।”

 ‘भाजपा की नीतियां दीमक जैसी’, कानपुर में अखिलेश यादव बोला बड़ा हमला

कानपुर के लिए ‘ट्रेड ट्राइंगल’ का विजन

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कानपुर के औद्योगिक पुनरुद्धार के लिए बड़ा रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर इन तीनों शहरों को व्यापारिक त्रिकोण के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने ऐलान किया कि बंद पड़े ऐतिहासिक ‘लाल इमली’ कारखाने को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “लाल इमली कारखाना, लाल टोपी वाले ही चला सकते हैं।” उन्होंने मेट्रो रेल, पनकी बिजली कारखाना और अमूल प्लांट जैसे कार्यों को सपा की औद्योगिक नीति की उपलब्धि बताया।

 ‘भाजपा की नीतियां दीमक जैसी’, कानपुर में अखिलेश यादव बोला बड़ा हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 9 साल तक शिक्षामित्रों को धोखा दिया है। सपा सरकार आने पर उन्हें उचित वेतन और सम्मान वापस मिलेगा। उन्होंने संकल्प लिया कि सपा सरकार में गरीबों का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा और उन्हें अपनी जमीन या खेत बेचकर प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

चुनाव आयोग और कानून व्यवस्था पर सवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाताओं के नाम काट रही है ताकि भय पैदा किया जा सके। ‘PDA प्रहरियों’ ने फर्जी दस्तखत पकड़े, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के क्षेत्रों में हत्याएं और गोलियां चल रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में जिस तरह गांजा पकड़ा जा रहा है, जल्द ही ओटीटी पर ‘गांजागंज’ जैसी फिल्में आएंगी। कानपुर के चर्चित किडनी कांड और कोडीन सिरप घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया।

 ‘भाजपा की नीतियां दीमक जैसी’, कानपुर में अखिलेश यादव बोला बड़ा हमला

शिक्षामित्रों और स्वास्थ्य पर बड़ा वादा

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में शिक्षामित्रों को 40 हजार रुपये मिलते थे, जिसे इस सरकार ने घटा दिया। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में समाजवादी सरकार ही शिक्षामित्रों को न्याय और सम्मान दिलाएगी। साथ ही, उन्होंने सपा सरकार आने पर गरीबों के लिए मुफ्त इलाज का संकल्प भी दोहराया।

Also Read: UP STF ने दबोचा 50,000 का इनामी मानव तस्कर, मासूमों का सौदा करने वाले गैंग का था मुख्य सदस्य

Get real time updates directly on you device, subscribe now.