Kanpur News: प्रसिद्ध गणेश मंदिर से 7 चांदी के मुकुट चोरी, CCTV में कैद हुई महिला और हेलमेटधारी चोर

Kanpur News: शहर के एक सुप्रसिद्ध गणेश मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है। शातिर चोरों ने आस्था के इस केंद्र को निशाना बनाते हुए भगवान के चांदी के मुकुटों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और हड़कंप का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, चोर मंदिर में रखे 10 चांदी के मुकुटों में से 7 मुकुट चुराने में कामयाब रहे। घटना की भनक लगते ही मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसीपी और हरवंश मोहाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV में दिखा महिला और चोरों का गिरोह

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने इस पूरी वारदात को उजागर कर दिया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर अपने चेहरे को हेलमेट से छिपाए हुए थे ताकि पहचान न हो सके। हैरानी की बात यह है कि इस गैंग में एक महिला भी शामिल थी, जो चोरी के दौरान साथ नजर आ रही है। पुलिस ने इन फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा कि इस मामले का खुलासा जल्द से जल्द होना चाहिए और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।

Also Read: अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की मैराथन बातचीत बेनतीजा खत्म, जेडी वेंस लौटे वतन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.