Azamgarh News: 50 हजार का इनामी बदमाश आरिफ गिरफ्तार, गौकशी और गैंगेस्टर एक्ट में था वांछित
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (UP STF) ने सोमवार की रात आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र से शातिर अपराधी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरिफ पर पुलिस ने 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित कर रखा था। वह काफी समय से फरार चल रहा था और गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी आरिफ पुत्र इस्माइल को बिन्द्रा बाजार खरिहानी रोड, थाना मेहनगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त आरिफ ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरिफ ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2022 से अपने साथियों (सोनू उर्फ जावेद और पप्पू) के साथ मिलकर गांवों में पशु खरीदने-बेचने के बहाने गौकशी का संगठित धंधा चला रहा था।
जानकारी के मुताबिक, वह मेहनगर थाने में वांछित था। आरिफ के खिलाफ पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता और आयुध अधिनियम (Arms Act) के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
Also Read: Basti News: एंबुलेंस में ही प्रसव के दौरान नवजात का धड़ से अलग हुआ सिर

