उड़ीसा से तस्करी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 15 कुंतल गांजा बरामद

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (UP STF) ने अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की लखनऊ मुख्यालय टीम ने सुल्तानपुर पुलिस के सहयोग से एक 14 पहिया ट्रक से 15.20 कुंतल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.80 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उड़ीसा राज्य से गांजे की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश लाई जा रही है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में टीम ने जाल बिछाया। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे, थाना बंधुआ कला क्षेत्र मुजफ्फरनगर निवासी नासिर और लखनऊ के पारा निवासी वर्ष आर्या को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने ट्रक (UP 12 BT 8181) की तलाशी के दौरान 15.20 कुंतल गांजा और अन्य सामान बरामद किया। इसके अलावा 4150 रुपये नगद और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने बड़े गिरोह का खुलासा किया। तस्करों ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क मुजफ्फरनगर निवासी सत्येन्द्र कुमार चलाता है। सत्येन्द्र ने ही इन दोनों को उड़ीसा भेजा था और ट्रक में लोड गांजा लाने के निर्देश दिए थे। इस काम के बदले उन्हें 50 हजार रुपये देने का वादा किया गया था।

यह गैंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बंधुआ कला, सुल्तानपुर में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं (08/20/29/60) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस और एसटीएफ अब गैंग के सरगना सत्येन्द्र कुमार की तलाश में दबिश दे रही है।

Also Read: Corruption: व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को बख्शा!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.