ट्रंप सरकार ने अमेरिकी हितों के खिलाफ काम करने वाले 26 लोगों पर लगाया वीजा प्रतिबंध

Sandesh Wahak Digital Desk: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी वीजा प्रतिबंध नीति के दायरे को बढ़ा दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि पश्चिमी क्षेत्र में अमेरिकी हितों को कमजोर करने वाली गतिविधियों में शामिल 26 लोगों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दुश्मन एजेंटों पर नकेल अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह नीति उन व्यक्तियों को लक्षित करती है जो जानबूझकर अमेरिका के शत्रुओं, उनके एजेंटों या उनकी कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि अमेरिकी सुरक्षा और खुशहाली को खतरा पहुंचाने वाली किसी भी ताकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नई नीति के तहत केवल संबंधित व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उनके करीबी परिवार के सदस्य भी अमेरिका में प्रवेश के लिए अपात्र घोषित किए जा सकते हैं। प्रतिबंध उन लोगों पर लगाए गए हैं जो निम्नलिखित गतिविधियों में शामिल पाए गए। दुश्मन ताकतों को रणनीतिक संसाधनों और संपत्तियों पर नियंत्रण दिलाने में मदद करना। क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को अस्थिर करने का प्रयास करना। अमेरिकी आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाना। देशों की संप्रभुता को कमजोर करने वाले ऑपरेशनों को फंडिंग या समर्थन देना।

Also Read: कोलकाता से छात्रा का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण और निकाह, शादीशुदा युवक समेत माता-पिता पर FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.