Siddharthnagar News: डीएम की दोटूक- भूमि विवादों के लिए मौके पर जाएं लेखपाल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Siddharthnagar News: शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए।

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने आईजीआरएस (IGRS) और समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित विवादों में लेखपाल और कानूनगो अनिवार्य रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण करें। शिकायतकर्ता और विपक्षी, दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कानूनगो और लेखपालों को ‘भूमि संपत्ति रजिस्टर’ और ‘भूमि विवाद रजिस्टर’ अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

Siddharthnagar News: डीएम की दोटूक- भूमि विवादों के लिए मौके पर जाएं लेखपाल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरेगी गाज

समाधान दिवस की गंभीरता को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता (सिंचाई निर्माण, ड्रेनेज, राप्ती नहर निर्माण खण्ड-2) और लीड बैंक अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उनसे तत्काल स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

47 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण

शोहरतगढ़ तहसील दिवस में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका विवरण निम्नलिखित है।

राजस्व: 44 (6 का मौके पर निस्तारण)

पुलिस विभाग: 01

शिक्षा: 01

विद्युत: 02

डीएम ने शेष 41 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग का प्रकरण लंबित पाया गया, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Siddharthnagar News: डीएम की दोटूक- भूमि विवादों के लिए मौके पर जाएं लेखपाल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनपद के समस्त थानाध्यक्ष और खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: 656 ऑनलाइन शिकायतें और दर्जनों FIR, करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले दो शातिर UP STF की गिरफ्त में

Get real time updates directly on you device, subscribe now.