दिनेश त्रिवेदी होंगे बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर, यूपीए सरकार में रह चुके हैं मंत्री

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र की मोदी सरकार ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसले के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का अगला हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) नियुक्त किया है। दिनेश त्रिवेदी, अनुभवी राजनयिक प्रणय वर्मा का स्थान लेंगे। प्रणय वर्मा अब ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दिनेश त्रिवेदी का चयन मोदी सरकार की उस सोच को दर्शाता है जिसमें महत्वपूर्ण पड़ोसी देशों में केवल करियर डिप्लोमैट्स (IFS) ही नहीं, बल्कि अनुभवी राजनेताओं को भी दूत के रूप में भेजा जा रहा है। त्रिवेदी पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां की जमीनी हकीकत को बखूबी समझते हैं। यूपीए कार्यकाल के दौरान वह रेल मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री रह चुके हैं। 2021 में टीएमसी छोड़कर वह भाजपा में शामिल हुए थे।

बांग्लादेश में बदलते समीकरण और भारत के संबंध

दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद द्विपक्षीय संबंधों में एक नया मोड़ आया है। शेख हसीना के सत्ता से हटने और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं से भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव आ गया था। हाल ही में हुए आम चुनावों के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की नई उम्मीदें जगी हैं।

Also Read: दवा का व्यवसाय केवल व्यापार नहीं, जनसेवा का दायित्व भी है: जगदंबिका पाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.